...और जब डिप्टी सीएम ने पीछे फेंक दी कार्यकर्ताओं की मालाएं, नेताओं का 'आम व्यवहार' या कार्यकर्ताओं का 'तिरस्कार' ! (देखें वीडियो)

...और जब डिप्टी सीएम ने पीछे फेंक दी कार्यकर्ताओं की मालाएं, नेताओं का 'आम व्यवहार' या कार्यकर्ताओं का 'तिरस्कार' ! (देखें वीडियो)

स्वागत के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ता डिप्टी सीएम को पहना रहे थे फूल मालाएं

सब नेताओं को थी डिप्टी सीएम के साथ फोटो खिंचाने की होड़

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की भतीजी के विवाह समारो में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं में भी संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों को भी परखा। ये सब तो उनका आम दौरा था, लेकिन जिस बात की आज सबसे ज्यादा चर्चा रही वह थी डिप्टी सीएम का अंदाज। 


दरअसल जब डिप्टी सीएम बदायूं आए तो उनका स्वागत करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सभी में डिप्टी सीएम का स्वागत करने की और अपना फोटो उनके साथ खिंचाने की होड़ सी लग गई। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सभी पदाधिकारियों का परिचय डिप्टी सीएम से करा रहे थे तो सभी उन्हें फूल मालाएं पहनाने को आतुर दिख रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सबकी मालाएं हाथ में ले लीं और जब उनके हाथ में चार-पांच मालाएं इकट्ठी हो गईं तो उन्होंने सबके सामने ही पीछे की ओर उछालकर फेंक दिया। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://youtu.be/Ikybq86foo4

हालांकि उस समय तो किसी से इसे नोटिस नहीं किया जब स्वागत की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं तो विरोधी दलों को मौका मिल गया। उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि ये भाजपा के बड़े नेताओं का आम व्यवहार है या फिर कार्यकर्ताओं का तिरस्कार है। 

---------

कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहेः मौर्य

बोले डिप्टी सीएम-बूथ स्तर पर सक्रियता से सफल होगा पुनरीक्षण अभियान 

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन हो। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दे। 

जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया जनभागीदारी को सशक्त करने का माध्यम है। यह सुनिश्चित करता है कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता हो। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के अधिकार से जोड़े।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही रूप से दर्ज हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने पाए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व डीसीबी चेयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह, अभियान संयोजक शैलेन्द्र मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto